फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand for inspection of schools, coaching centers, and libraries failing to meet standards.

Lalitpur News: मानकविहीन विद्यालयों व कोचिंग-लाइब्रेरी की जांच की मांग

Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demand for inspection of schools, coaching centers, and libraries failing to meet standards.
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जनपद में संचालित मानक विहीन विद्यालयों, निजी कोचिंग संस्थानों और निजी लाइब्रेरी की जांच की मांग करते हुए डीआईओएस ओपी सिंह को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में विद्यालयों की मान्यता और शैक्षिक मानकों के सत्यापन की मांग की गई। इसमें भवन की स्थिति, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता और शुद्ध पेयजल जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। पर्याप्त एवं पृथक शौचालय तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन भी मांगा गया। निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण, शुल्क व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की जांच की भी मांग रखी गई। उनके प्रचार-प्रसार की भी जांच करने को कहा गया। निजी लाइब्रेरी/रीडिंग रूम में अग्नि सुरक्षा, भवन क्षमता और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। वेंटिलेशन, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं के निरीक्षण की भी मांग की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभाविप की मांगों को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया। जिला संयोजक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि परिषद का उद्देश्य किसी संस्था का विरोध करना नहीं है। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण दिलाना है। सभी संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों, यह सुनिश्चित करना है। ज्ञापन सौंपने वालों में अभिषेक कुशवाहा, अंशुल, अंकित राजा, अनुष खटीक, ऋषभ तिवारी और ऋतिक कुशवाहा शामिल थे।
विज्ञापन

----------

आंदोलन की चेतावनी

विभाग संगठन मंत्री निर्भय प्रताप ने बताया कि सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने सात दिन के भीतर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। निर्भय प्रताप ने चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में प्रभावी कार्रवाई न होने पर अभाविप आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। परिषद छात्र हित और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------









पुनर्लेखन



















0 / 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed