फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Demand for electric scooters rises during Navratri; market expected to pick up by Diwali

Lalitpur News: नवरात्र में बढ़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग, दीपावली तक उठेगा बाजार

Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demand for electric scooters rises during Navratri; market expected to pick up by Diwali
दुकान में रखीं ई बाइक
ललितपुर। नवरात्र के साथ ही जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग में वृद्धि हुई है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और कम रखरखाव खर्च ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों को नवरात्र से दशहरा और धनतेरस तक अधिक बिक्री की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कंपनियां और डीलर ग्राहकों को छूट, एक्सचेंज बोनस और आसान फाइनेंस की सुविधा दे रहे हैं। कम रनिंग कॉस्ट भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बढ़ती मांग का एक मुख्य कारण है। दोपहिया वाहन विक्रेता देवेश सिंघल के अनुसार, पेट्रोल वाहन चलाने में प्रति किलोमीटर 2 से 2.5 रुपये खर्च होते हैं। जबकि इलेक्ट्रिक वाहन की रनिंग कॉस्ट महज 20 से 30 पैसे प्रति किलोमीटर है। इससे ग्राहकों को लंबे समय में अच्छी बचत हो रही है।
विज्ञापन

00000000000
बैटरी रेंज और चार्जिंग पर बढ़ा भरोसा
विक्रेता ने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी रेंज और चार्जिंग को लेकर ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है। नए मॉडल एक बार चार्ज करने पर 100 से 150 किलोमीटर तक चलने का दावा करते हैं। घर पर ही चार्जिंग की सुविधा मिलने से लोग ई-स्कूटर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। नवरात्र में बुकिंग और पूछताछ बढ़ने से कारोबारियों को बेहतर बिक्री की उम्मीद है। दशहरा और धनतेरस पर खरीदारी में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
इस बार पिछले साल की अपेक्षा ई बाइक का बाजार अच्छा रहा। शुरुआती कीमत 36 हजार रुपये है। जो कि अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपये, जिसमें ग्राहक को लुभाने को लुभाने के लिए लकी ड्रा भी रखा गया है। एडवांस बुकिंग चालू है।-अरविंद जैन ई बाइक व्यापारी
----------
इस बार बाजार अच्छा चल रहा है। जिसमें तरह-तरह के मॉडल आए हैं। जिससे ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं। उम्मीद है कि दीपावली तक बाजार में रौनक आएगी और अधिक-से-अधिक ई बाइक की बिकेगी।-नरेंद्र कुमार

----------
कई मॉडल बाजार में नए आए हैं। जिससे ग्राहक पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अधिक खरीददारी कर रहा है। पेट्रोल की कीमत बढ़ने से ग्राहक ई बाइक ज्यादा खरीद रहा है। इसके चलते अधिक बुकिंग आ रही है।


अभय कुमार
------------
अब मार्केट ने जोर पकड़ लिया है। धनतेरस, दीपावली पर बाजार पिछले साल का भी रिकार्ड तोड़ेगा। उम्मीद है कि ग्राहक अधिक खरीददारी करेंगे। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से लोग ई रिक्शा और ई ऑटो लेना पसंद कर रहे हैं। - पुष्पेंद्र पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed