{"_id":"676ef1e4c3b58f88c107bad4","slug":"demand-for-arrest-of-former-mla-intensifies-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-126561-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बसपा के प्रदर्शन के दौरान देवी-देवताओं पर पूर्व विधायक की अमर्यादित टिप्पणी से हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
ज्ञापन में बताया कि बहुजन समाज पार्टी से महरौनी से पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार ने 24 दिसंबर को भगवान के प्रति बेहद अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। इससे हिंदू धर्म के लोगों में काफी रोष है। संगठन ने जिलाधिकारी से पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन पर विभाग मंत्री सचिन दुबे, जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, विक्की बाबा, बालकिशन, अंशुल पाठक, कीरत बाबा, बलराम पचौरी, शेखर चंदेल, शुभम सेन, सनराज यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।