फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Deepotsav, Rambhajan and Aarti on 20th at Sumera Pond

Lalitpur News: सुमेरा तालाब पर 20 को दीपोत्सव, रामभजन और आरती

Fri, 19 Jan 2024 03:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav, Rambhajan and Aarti on 20th at Sumera Pond
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। युवा ब्राह्मण महामंडल के तत्वावधान में सुमेरा तालाब स्थित तख्त घाट पर बैठक आयोजित की गई। रामलीला हनुमान जयंती समिति, भारत सेवा मंडल व्यायामशाला एवं वैदिक विद्वत परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
22 जनवरी को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के प्रतिष्ठा समारोह को बड़े ही उत्साह से मनाने का निर्णय लिया। ब्राह्मण महामंडल के जिलाध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि बचपन से ही मेरा राम मंदिर आंदोलन से जुड़ाव रहा है और हम सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं जो कई पीढ़ियों के संघर्ष का सुखद परिणाम आज देख रहे हैं। हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम त्रिपाल से निकलकर दिव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला हनुमान जयंती समिति के अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रतिष्ठा समारोह को सुमेरा तालाब के तख्त घाट पर बड़े ही उत्साह से मनाएंगे। दीपोत्सव, रामभजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान आदित्य नारायण तिवारी, जगदीश पाठक, चंद्रशेखर राठौर, राकेश तामिया, मुन्ना महाराज, अवधेश कौशिक, अमित तिवारी, राहुल चौबे, आदित्य दुबे, अनुज दीक्षित, अनुज शर्मा, अनुज चतुर्वेदी, बसंत पाराशर, रोहित रावत, प्रबल सक्सेना, राहुल व्यास, धर्मेंद्र गोस्वामी, शिवम साहू, वासुदेव पटवा, शिवकुमार शर्मा, राकेश नामदेव, कमलेश साहू, अंकित कौशिक, रविकांत तिवारी, अभिषेक नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed