फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Deep Narayan's properties worth 42 crores are also on the police radar

Lalitpur News: दीप नारायण की 42 करोड़ की संपत्तियां भी पुलिस के रडार पर

Fri, 31 Mar 2023 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deep Narayan's properties worth 42 crores are also on the police radar
झांसी। पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। गैंगस्टर मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक की बेनामी संपत्तियों की भी पुलिस पड़ताल कर रही है वहीं, पूर्व विधायक की अन्य जनपदों में स्थित करीब 42 करोड़ रुपये की संपत्ति भी पुलिस के रडार पर है। प्रशासन-पुलिस इस संपत्ति की पड़ताल में जुटा है।
विज्ञापन

गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने के बाद से अभी तक पुलिस पूर्व विधायक की करीब छह सौ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर चुकी है। पुलिस अफसरों का मानना है पूर्व विधायक के नाम अभी भी कई करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इनमें से कई संपत्तियों का खुलासा विजिलेंस जांच के दौरान हुआ था। विजिलेंस जांच में पूर्व विधायक पर आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। विजिलेंस ने अपनी पड़ताल में पाया था कि पूर्व विधायक ने आय स्रोत से अधिक अचल संपत्तियां एकत्रित की थीं। उस दौरान पूर्व विधायक की अचल संपत्तियां टीकमगढ़, नोएडा, लखनऊ समेत अन्य बड़े शहरों में हैं। अब इनके आधार पर ही पुलिस संपत्तियों की पड़ताल में जुटी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि झांसी में भी अभी कई संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है। एसएसपी राजेश एस का कहना है कि कुर्क करने की कई कार्रवाई की जा चुकी है। आगे मामला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed