फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   death of bussinessman, fir against four

गल्ला व्यापारी की मौत पर महिला समेत चार पर हत्या का मामला दर्ज

Sun, 10 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
death of bussinessman, fir against four
गल्ला व्यापारी की मौत पर महिला समेत चार पर हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन

मड़ावरा। अनाज के गोदाम में गल्ला व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिलने के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा के साहूकार और उसकी मां समेत व्यापारी के बिजनेस पार्टनरों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना मड़ावरा के ग्राम बम्होरीकला में मडावरा निवासी राकेश जैन का शव उसके गल्ला गोदाम में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। मृतक के परिजनों द्वारा मामले में हत्या का संदेह जाहिर किए जाने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए थे।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी कल्पना ने दी तहरीर में बताया पति द्वारा व्यापार के लिए कस्बा निवासी साहूकार से पैसा उधार लिया था जो कुछ समय बाद वापस कर दिया था। आरोप है कि साहूकार के पुत्र दीपक साहू एवं उसकी मां कलावती झूठे मामले में फसाने की धमकी दे रहे थे। वहीं उसके पति द्वारा अपने बिजनेस पार्टनर सुजान सिंह एवं बलदेव पटेल के साथ जमीन खरीद-फरोख्त का काम किया जा रहा था जिसमें पैसा बराबर का लगा था लेकिन सुजान द्वारा अधिकांश जमीनें खुद के नाम करा ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर हुए विवाद में उसके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की मौत के पीछे इन लोगों द्वारा साजिश की गई है। कल्पना जैन की तहरीर पर कस्बा निवासी दीपक साहू, कलावती, सुजान सिंह निवासी धवा एवं बल्देव पटेल निवासी गढोलीकला के खिलाफ हत्या, आपराधिक विश्वासघात और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed