फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death of a young man who returned after eating food from the temple

मंदिर से खाना खाकर लौटे युवक की मौत

Wed, 22 Dec 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who returned after eating food from the temple
ललितपुर। थाना बार के ग्राम खजरा में सोमवार देर रात को एक ग्रामीण की घर में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

बार क्षेत्र के ग्राम खजरा निवासी अच्छेलाल पाल (38) सोमवार रात में गांव में ही स्थित मंदिर में सुंदरकांड में गया था। जहां उसने गांव के कुछ लोगों के साथ खाना खाया और फिर रात करीब बारह बजे घर लौट आया। देर रात में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को संदिग्ध पाते हुए शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे दादा पृथ्वी पाल ने बताया कि अच्छेलाल जब रात में मंदिर से घर पहुंचा तो उसने अपने पिता को खाना मंदिर में ही खाने की बात बताई और सोने चला गया। देर रात में उसे उल्टियां होने लगीं, जिस पर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। अच्छेलाल दूध का व्यापार करता था। मृतक की सात बेटियां हैं और वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed