फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death of a young farmer irrigating the crop in the field

खेत में फसल की सिंचाई कर रहे युवा किसान की मौत

Mon, 03 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Death of a young farmer irrigating the crop in the field
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र में खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे युवा किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम वस्त्रावन निवासी प्रकाश कुशवाहा (22) पुत्र इमरत कुशवाहा शनिवार की रात करीब दस बजे खाना खाकर अपने चाचा लखन व ताऊ सीताराम के साथ खेत पर फसल को पानी देने गया था। वहां पर चाचा लखन व प्रकाश फसल की सिंचाई करने लगे और ताऊ सीताराम अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान प्रकाश अचानक खेत पर गिर गया।
लखन ने चिल्लाकर बड़े भाई सीताराम को आवाज दी तो वह मौके पर पहुंच गए और उसे खेत से बाहर निकालकर लाए। परिजन उसे निजी वाहन से तत्काल जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि प्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह परिवार के साथ खेती में हाथ बटाता था।
विज्ञापन

कहीं करंट लगने से मौत तो नहीं हुई
बार। घटना स्थल के निकट बिजली का खंभा होने के कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं सिंचाई के दौरान पानी में करंट तो नहीं आ गया था, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि रात में सर्दी के दौरान प्रकाश खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। संभावना जता रहे हैं कि सर्दी के कारण ही उसकी मौत हो गई है। पूर्व ग्राम प्रधान शंकर पांडे ने बताया कि मौत का कारण साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही चला गया पिता
मृतक के पिता ने बताया कि प्रकाश की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। पत्नी आठ माह से गर्भवती है। पहली बार परिवार में नए सदस्य के आने को लेकर सभी लोग खुश थे लेकिन यह नहीं मालूम था कि वह बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया से चला जाएगा। घटना से उसकी पत्नी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed