फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   death in police custody

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

Tue, 19 May 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 19 May 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले के मडावरा थाने में पुलिस हिरासत में पिटाई से युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा कर कई घंटे तक चक्का जाम रखा। पुलिस अधीक्षक ने थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। युवक का शव थाने की बाउंड्री के निकट स्थित यात्री प्रतीक्षालय में पड़ा पाया गया
 थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनगांव निवासी बुद्धा अहिरवार के यहां रविवार की रात विवाह समारोह चल रहा था। देर रात बुद्धा की पत्नी से कस्बा मड़ावरा निवासी दीपक (32 वर्ष) पुत्र बलू साहू का विवाद हो गया था। विवाह समारोह में मौजूद लोगाें ने दीपक की पिटाई कर दी, इसके बाद नशे की हालत में उत्पात मचाने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की गई। रात लगभग तीन बजे मड़ावरा पुलिस दीपक को पकड़ कर थाने ले गई। सोमवार की सुबह दीपक का शव थाने की बाउंड्री के निकट स्थित यात्री प्रतीक्षालय में पड़ा पाया गया। परिजनों का कहना था कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है। घटना की खबर फैलते ही ग्रामवासियों में आक्रोश फैल गया। लामबंद हुए ग्रामीणाें ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। व्यापारी भी प्रतिष्ठान बंद करके आंदोलन में शामिल हो गए। हालातों की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह व अपर जिलाधिकारी मिथलेश त्रिवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मड़ावरा थानाध्यक्ष हाकिम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed