फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   deamand to get insurance of crops destroyed in excessive

अतिवृष्टि में नष्ट हुई फसलों का बीमा दिलाने की मांग

Thu, 16 Dec 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
deamand to get insurance of crops destroyed in excessive
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर अतिवृष्टि में नष्ट हुई फसलों का बीमा दिलाने की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने चार अन्य मांगों के पूरा किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2021 में अतिवृष्टि से जिले के किसानों की खरीफ की फसलें नष्ट हो गई थी। जिसकी बीमा राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। जबकि बीमा कंपनी, राजस्व विभाग आदि द्वारा सर्वेक्षण भी कर लिया गया है। कस्बे बार में एक बैंक के द्वारा किसानों की चालू खाते लॉक कर दिए गए हैं। किसान यूनियन ने किसानों के खातों को तत्काल चालू कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री से जिलाधिकारी के माध्यम से की है।
विज्ञापन

ग्राम गदयाना में खरीफ की फसल उड़द आदि पूर्ण रूप से नष्ट हो गई थी। जिसकी शिकायत किसानों द्वारा की गई। जांच में राजस्व विभाग के कर्मचारियों व बीमा कंपनी के अधिकारियों द्वारा क्रॉप कटिंग फर्जी दर्शायी गई थी। जिस पर डीएम द्वारा उपनिदेशक कृषि एवं तहसीलदार तालबेहट ग्राम गदयाना में की गई जांच निष्कर्ष में कर्मचारियों व अधिकारियों की दोषी होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का कई किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए तत्काल शिविर के माध्यम से फार्म जमा करवा कर योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर रामकुमार मुखिया, तिलक राम कौशिक, कपिल कुमार, मथुरा प्रसाद, सुुुुभाष चंद्र, खुशीलाल, लक्ष्मन सिंह, बलराम कुशवाहा, राजेंद्र आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed