फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Deadly attack on family with sticks and axe, five serious

Lalitpur News: परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पांच गंभीर

Tue, 23 Apr 2024 06:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on family with sticks and axe, five serious
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेत से लकड़ी उठाने को लेकर एक परिवार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा निवासी राजेंद्र सिंह और फूलसिंह रविवार रात को खेत पर रखी जलाऊ लकड़ी उठा रहे थे। गांव के विपक्षी रतन सिंह, उजागर सिंह, गब्बर, गुलाब उर्फ मोतीलाल, सुधा हाथों में लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए और लकड़ी छीनने लगे। राजेंद्र सिंह ने रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर फूलसिंह के साथ भी मारपीट की गई। राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही राजेंद्र व फूलसिंह पर हमले की जानकारी उनके परिजनों शिव सिंह, बहादुर और पुष्पेंद्र को हुई तो वे भी खेत की तरफ जाने लगे। रास्ते में आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण सिंह ने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में रविवार रात पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

---------
एक महिला सहित पांच पर मुकदमा
पुलिस ने पीड़ित इंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के ही रतन सिंह, उजागर, गब्बर, गुलाब उर्फ गोलू, सुधा लोधी निवासी ग्राम कल्यानपुरा के खिलाफ धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने का प्रयास करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कल्यानपुरा में दो पक्षों के बीच एक पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ। शिव सिंह के पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed