फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 21 Jul 2024 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging under suspicious circumstances
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार को युवक का ससुराल में साड़ी के फंदे पर शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नेहरू नगर जुगपुरा निवासी दिनेश (23) पुत्र जुझार का शव उसकी ही ससुराल थाना बार के ग्राम चुनगी में कमरे के अंदर म्यांरी पर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के भाई देशराज के मुताबिक दिनेश की शादी वर्ष 2021 में ग्राम चुनगी निवासी एक युवती से हुई थी। उसका एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है। कहा कि उसकी भाभी दिनेश को लेकर चुनगी चली गई थी। कुछ दिन तक चुनगी में रुकने के बाद दिनेश घर आ गया था। करीब चार दिन पहले उसकी भाभी ने दिनेश को फिर बुला लिया। तब से उसका भाई ससुराल में रह रहा था। शनिवार की सुबह उसकी भाभी ने उसे फोन किया और बताया कि दिनेश ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बार के थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह का कहना है कि मृतक के पिता ने आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed