{"_id":"67a3bc45fb870d9ba50c8c7e","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-incident-in-gudrapur-of-mehrauni-kotwali-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-488467-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, महरौनी कोतवाली के गुदरापुर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक का शव फंदे से लटका मिला, महरौनी कोतवाली के गुदरापुर की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम गुदरापुर निवासी पंकज का शव मंगलवार रात पुराने घर के अंदर म्यांरी पर फंदे से लटकता मिला। पिता रामलाल के मुताबिक मंगलवार को घर पर सुंदरकांड का पाठ चल रहा था। इसके समापन के बाद रात 10:30 बजे उसका पुत्र पंकज पुरानी बाखर की चाबी लेकर शौचक्रिया के लिए जाने की बात कहकर चला गया। रात 11 बजे जब दूसरा पुत्र हरिओम पुरानी बाखर पर गया तो वहां देखा कि ऊपर अटारी में पंकज म्यांरी से मृत अवस्था में लटक रहा था। हरिओम की सूचना पर अन्य परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
