{"_id":"6636884b86b16cf960084b94","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-from-the-noose-of-her-scarf-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114237-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुपट्टे के फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कमरे के अंदर छत के कुंदे पर दुपट्टे के फंदे से महिला का शव लटकता मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
शनिवार को मोहल्ला नईबस्ती निवासी प्रतिमा राय (24) का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि प्रतिमा घर पर अकेली थी, जबकि पति व अन्य परिजन बाहर गए हुए थे। दोपहर को जब प्रतिमा का देवर रवि व ननद घर आए तो दरवाजे बंद थे। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजे नहीं खुले तो रवि छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। यहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा तो देखा कि छत के कुंदे पर दुपट्टे से प्रतिमा का शव लटक रहा था। मृतका का मायका उड़ीसा है और उसकी 4-5 माह पूर्व ही शादी हुई थी। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गई है। सीओ सदर अभय नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। जांच कराई जा रही है।