फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a youth found hanging from a tree

Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 18 Oct 2025 11:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a tree
ललितपुर। खेत के पास नीम के पेड़ पर थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जमौरा माफी निवासी सचिन (25) का शव फंदे से लटका मिला। वह मूंगफली की मड़ाई के दौरान खेत से चला गया था। चचेरे भाई ने मूंगफली का उत्पादन कम होने और 2-3 लाख रुपये के कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन

कृपाल सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई सचिन की मां अखिलेश की मौत बचपन में हो गई थी। इसके बाद पिता ताराचंद की भी मौत हो गई थी। सचिन डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। इस बार उसने खेतों में मूंगफली की बोआई की थी। शुक्रवार को वह मूंगफली की मड़ाई करवाने गया था। कुछ देर बाद वह यहां से चला गया। इस बीच गांव के तीन-चार बच्चे एक अन्य खेत के पास से होकर निकल रहे थे तो नीम के पेड़ से सचिन को लटका देखा। बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed