फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young man found hanging on a guava tree

Lalitpur News: अमरूद के पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Wed, 28 Jun 2023 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 28 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a guava tree
ललितपुर। अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम पनारी निवासी श्रीपत सेन (30) पुत्र मदन सेन का शव सोमवार की देर शाम गांव में स्थित खेत पर लगे अमरूद के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फांसी पर लटकता हुआ मिला। घटना के बारे में मृतक के मामा भागीरथ निवासी ग्राम मैनवारा ने बताया कि श्रीपत की मां सुकनबाई की मौत करीब बीस वर्ष पूर्व हो गई थी। जिसके बाद श्रीपत के पिता ने करीब 15 वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। दस वर्ष पहले श्रीपत के पिता मदन की भी मौत हो गई थी। इसके बाद श्रीपत अपनी सौतेली मां के साथ रहता था और गांव में ही सैलून की दुकान संचालित कर अपना पालन पोषण करता था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर तक श्रीपत गांव के लोगों दिखाई दिया था। शाम को जब गांव का एक व्यक्ति अपने खेत पर रखवाली के लिए गया तो यहां श्रीपत के शव को अमरूद के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed