फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young man found hanging on a farm

Lalitpur News: खेत पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 30 Sep 2023 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a farm
परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक युवक का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी शिवम तिवारी (23) का शव बृहस्पतिवार की शाम को गांव से बाहर खेत पर आम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के बड़े भाई राकेश तिवारी ने बताया कि शिवम करीब दो वर्ष से शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में किराये के मकान में निवास कर रहा था। बृहस्पतिवार की शाम को गांव के मवेशी चराने वाले चरवाहों ने जानकारी दी कि शिवम का शव खेत पर फंदे पर लटक रहा है।
सूचना पर परिजन सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर वह मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन

मृतक दो भाई-एक बहन में सबसे छोटा था। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed