फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a young man found hanging in the house

घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 11 Nov 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in the house
ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत ग्राम छितरापुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई ने मृतक की महिला मित्र के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के थाना बमनौरा के अंतर्गत ग्राम हैदराबाद, हाल ललितपुर के थाना गिरार के ग्राम छितरापुर निवासी युवक मुन्ना पुत्र रमुआ अहिरवार कुछ वर्ष पहले गाजियाबाद में मजदूरी करता था। वहां उसकी मुलाकात ललितपुर के थाना गिरार के ग्राम छितरापुर निवासी एक दंपती से हुई थी। जिसके बाद वह उनके संपर्क में रहने लगा। करीब दो साल पहले दंपती में पति की मौत होने पर उसकी पत्नी अपने गांव में ही रहने लगी। एक वर्ष पहले मुन्ना भी अपने गांव लौट आया। मुन्ना अविवाहित था।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने महिला से नजदीकी बना ली और उसे अपने पास बुला लिया। इस मामले में गांव में पंचायत जुड़ी और दोनों के साथ रहने पर सहमति दे दी गई। तब से दोनों पति-पत्नी की तरह ग्राम छितरापुर में ही रह रहे थे और मुन्ना महिला की जमीन पर ही खेती-बाड़ी का काम करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब दस बजे मुन्ना का शव ग्राम छितरापुर स्थित घर में ही पंखे पर तौलिया के फंदे पर लटकता मिला। इस मामले में महिला के पूर्व पति के भाई बृृजेश ने बताया ने बताया कि मुन्ना मंगलवार को सुबह दस बजे शराब के नशे में घर आया और उसका भाभी से कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पहले कीटनाशक का सेवन कर लिया, फिर उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

उधर, मृतक मुन्ना के भाई कैलाश ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने महिला मित्र के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। कीटनाशक बाद में उसके ऊपर डाला गया है। फिलहाल गिरार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी लग सकेगी। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में युवक के शरीर में कीटनाशक भी मिला है, जबकि उसकी मौत फांसी लगाने के कारण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed