फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dead body of a laborer found lying outside the house, accused of murder and throwing it away

Lalitpur News: घर के बाहर पड़ा मिला मजदूर का शव, हत्या कर फेंकने का आरोप

Wed, 27 Mar 2024 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer found lying outside the house, accused of murder and throwing it away
परिजनों ने विपक्षियों पर पुरानी रंजिश के चलते लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में घर के बाहर सड़क पर मजदूर पड़ा मिला। जिसे जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस दुर्घटना में मौत होने की बात कर रही है।
शहर के माेहल्ला जुगपुरा निवासी भगवान दास (41) पुत्र बुद्दे पंथ 24 मार्च की सुबह मजदूरी के लिए घर से चला गया था। देर शाम तक जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। देर रात को भगवानदास अपने घर के बाहर से निकली सड़क पर पड़ा मिला। उसका एक पैर टूटा हुआ था। आनन फानन में भगवानदास को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई हरीशंकर ने विपक्षियों पर रंजिशन भगवानदास के साथ मारपीट कर हत्या करने और शव को घर के बाहर सड़क पर फेंक देने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की बात कह रही है। मृतक दो बहन-तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार भगवानदास की मौत पसलियां टूटने से होना पाई गई। जोकि किसी भारी चीज की ठोकर से टूटी थी। इसके साथ भगवानदास का एक पैर भी टूटा पाया गया।
विज्ञापन

--------
घर के सामने सड़क पर मजदूर मृतावस्था में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में पसलियां टूटने से मौत होना पाया। जोकि दुर्घटना की ओर इशारा कर रहा है। बावजूद इसके परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed