{"_id":"63613ceba6c1a225dd18a747","slug":"dead-body-of-a-farmer-missing-from-overnight-was-found-hanging-on-a-tree-lalitpur-news-jhs231963530","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर से लापता किसान का पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर से लापता किसान का पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक गजेंद्र के परिजन -संवाद
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा निवासी गजेंद्र सिंह (26) पुत्र कमल अहिरवार का शव मंगलवार की सुबह उसी के फार्म हाउस में महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसके ही फार्म हाउस में शराब पार्टी करने के लिए मंडी से फसल बेचने एवं मुर्गा बेचने के करीब 3.60 लाख रुपये छीनकर उसकी हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम नीमखेड़ा निवासी गजेंद्र सिंह सोमवार को गल्ला मंडी में सोयाबीन व मटर की फसल बेचकर वह रात को गांव लौटा। इसके बाद वह गांव के ही चार साथियों संग अपने फार्म हाउस पर शराब पार्टी की। रात में वह घर नहीं लौटा। सुबह जब परिवार की बहू सीमा फार्म हाउस पर पहुंची तो उसे खेत में कुछ दूरी पर गजेंद्र के जूते पड़े मिले, लेकिन गजेंद्र दिखाई नहीं दिया। उसने घर आकर परिजनों को यह बात बताई तब परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे, जहां खोजबीन की तो गजेंद्र का शव महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने इसकी जानकारी नाराहट पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बड़े भाई मुकेश अहिरवार ने अपने गजेंद्र के मोबाइल पर फोन लगाया तो गांव के ही एक साथी ने उसके भाई का फोन उठाया। भाई मुकेेश ने आरोप लगाया कि उसके भाई का मोबाइल गांव के ही एक व्यक्ति के पास मिला और उसके साथ तीन अन्य साथी गजेंद्र को फार्म हाउस पर शराब पार्टी के लिए लेकर गए। जहां उन्होंने उसके भाई के पास फसल बेच के दो लाख रुपये एवं 700 मुर्गें बेचने के एक लाख साठ हजार रुपये रखे था, जो उसके भाई के पास नहीं मिले। भाई मुकेश ने आशंका जताते हुए कहा कि उक्त चारों लोगों ने उसके भाई के पास रखे रुपये छीन लिए और उसके भाई की हत्या करके शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतक की बेटी है और वह चार भाई व चार बहनों में पांचवें नंबर का था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर उसका बिसरा सुरक्षित रखकर लैब में जांच के लिए भेज दिया है।
गजेंद्र ने चार लोगों के साथ फार्म हाउस पर पार्टी करने गया था। सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। परिजन को एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे। गजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। -भगवानदास उमराव, थानाध्यक्ष नाराहट।