फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body missing woman

लापता विवाहिता का शव कुआ में पड़ा मिला

Mon, 10 May 2021 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
dead body missing woman
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम सीरौनकलां में एक दिन पहले से लापता विवाहिता का शव खेत के कुआं में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज की खातिर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम सीरोनकलां निवासी वर्षा देवी (20) पत्नी कृष्णा राज लोधी शनिवार की सुबह करीब नौ बजे खेत पर महुआ बीनने के लिए गई थी। परिवारजनों के अनुसार जब वह दोपहर तक वापस लौटकर नहीं आई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन जब नहीं मिली तो जखौरा पुलिस को सूचना दी। रात भर खोजने के बाद भी जब नहीं मिली तो रविवार को पुलिस और ग्रामीणों ने खेत में कुआं में गिरने की शंका जताई। इस पर ग्रामीणों की मदद से कुआं में कांटा डाला गया तो मृतका की साड़ी कांटे में फंस गई और कांटा खींचने पर महिला का शव बाहर निकल आया।
विज्ञापन

मृतका के चचेरे देवर ने महोबन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन और मृतका रोज महुआ बीनने के लिए खेत पर जाते थे। खेत पर जिस कुएं में उसका शव मिला है, उसमें घाट बना हुआ है, जिससे कुएं में नीचे पानी तक उतरा जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि वर्षा देवी कुआं में पानी पीने उतरी होगी और असंतुलित होकर गिर गई। मृतका का डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है और उसका मायका जखौरा के पास ग्राम पुनियाखेरा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना जखौरा के ग्राम पुनियाखेरा निवासी नंदराम लोधी ने तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्री वर्षा (21) की शादी पांच वर्ष पूर्व ग्राम सीरोनकलां निवासी कृष्णाराज पुत्र तोरन सिंह लोधी के साथ की थी। उसने हैसियत से अधिक दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से पुत्री को दहेज की मांग को लेकर कृष्णराज एवं उसके पिता तोरन सिंह प्रताड़ित करने लगे। उसने कई बार समझाया, लेकिन वह लोग नहीं माने। आठ मई की सुबह दस बजे उसकी पुत्री वर्षा की हत्या कर कुआं में फेंक दिया। पुलिस ने कृष्णराज एवं तोरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed