फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dead body found near at shahjaad river bridge

शहजाद नदी के पुल के पास मृत पड़ा मिला ग्रामीण

Sat, 21 Aug 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
dead body found near at shahjaad river bridge
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नदीपुरा स्थित शहजाद नदी के पुल के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त थाना बार के ग्राम जरावली निवासी कैलाश (40) पुत्र कूर अहिरवार के रूप में की।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम जरावली निवासी हरीराम अहिरवार ने बताया कि उसके छोटे भाई कैलाश के ऊपर एक छेड़खानी का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है और शुक्रवार को केस में पेशी थी। शुक्रवार को सुबह उसका भाई मुकदमे की पेशी में जाने की कहकर घर से निकला था। जब वह देर शाम को भी घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर फोन लगाया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। जब वह रात में भी नहीं लौटा तो परिजनों ने जिला मुख्यालय में नेहरूनगर में उसके रिश्तेदार के यहां रुक जाना समझा। लेकिन अगले दिन मोबाइल पर व्हाट्सग्रुपों पर उसके भाई की मृत अवस्था में पड़े होने की फोटा वायरल हुई तो यह देख उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। उसने यह भी बताया कि उसका भाई कैलाश कभी कभी शराब का नशा अधिक कर लेता था, लेकिन उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी उसे नहीं है। उसने बताया कि उसका भाई खेतों में मजदूरी करता था। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है और वह तीन भाई व एक बहिन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed