{"_id":"64805adb196db95dcc0fab44","slug":"dead-body-found-in-lalitpur-police-station-pali-area-police-engaged-in-investigation-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: दूधई के जंगल में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: दूधई के जंगल में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 07 Jun 2023 03:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Jun 2023 03:54 PM IST
सार
शव देखते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई। उन्होंने हरिशंकर की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुधई निवासी हरि शंकर रैकवार (21) पुत्र बारेलाल रैकवार रविवार को अचानक घर से चला गया था। परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों के साथ परिजनों ने खेतों और जंगल में खोजा तो बुधवार को दूधई के जंगल में उसका शव बेल के पेड़ पर गमछा के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
शव देखते ही परिजनों की चीख पुकार मच गई। उन्होंने हरिशंकर की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था
विज्ञापन