फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Daughters will play in National Kho Kho competition

नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में खेलेंगी बेटियां

Thu, 14 Nov 2019 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Daughters will play in National Kho Kho competition
खो खो मे चयनित छात्राएं। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की टीम से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सीमा पाल और वर्षा साहू का चयन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम में हो गया है। वह फैजाबाद में होने वाली नेशनल खो-खो (महिला) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की खो-खो (महिला) प्रतियोगिता भगवान आदिनाथ कॉलेज महाविद्यालय में हुई थी। इसमें पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। महिला खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल मैच बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम से खेला। 3-3 अंक से मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद अतिरिक्त समय में विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही। पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की टीम में कप्तान पूजा कुशवाहा, सीमा पाल, वर्षा साहू, मालती राज, राजकुमारी, नेहा अहिरवार, रानी, मोहनी झा, नेहा विश्वकर्मा, प्रियंका, रामदेवी एवं पूजा चौरसिया शामिल रहीं। नेशनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन पर कॉलेज संस्थापक पारसनाथ यादव ने सभी खिलाड़ियों व कोच जुनैद रजा को बधाई दी। डायरेक्टर डॉ. पूजा यादव, प्राचार्य डॉ. सूफिया ने भी खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed