{"_id":"6220eacdfb926854282d9eff","slug":"daughter-returned-from-ukraine-gave-30-thousand-rupees-to-cm-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर: यूक्रेन से लौटी बेटी तो सीएम राहत कोष में दिए 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर: यूक्रेन से लौटी बेटी तो सीएम राहत कोष में दिए 30 हजार रुपये
Thu, 03 Mar 2022 09:50 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:50 PM IST
सार
ललितपुर के पाली में रहने वाले उसके बाबा बालचन्द नामदेव और अन्य परिजनों ने खुशी जताई। बाबा बालचंद नामदेव और अन्य परिजनों ने उससे वीडियो कॉलिंग कर हालचाल जाना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूक्रेन और रुस के बीच शुरू हुई जंग के बीच मेडिकल की पढ़ाई करने सिकंदराबाद, बुलंदशहर से गई अंजली के वापस लौटने पर उसके पिता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 हजार रुपये का योगदान दिया।
विज्ञापन
वहीं ललितपुर के पाली में रहने वाले उसके बाबा बालचन्द नामदेव और अन्य परिजनों ने खुशी जताई। बाबा बालचंद नामदेव और अन्य परिजनों ने उससे वीडियो कॉलिंग कर हालचाल जाना। वहीं अंजली बाबा ने बताया कि गुरुवार को सुबह भारतीय सेना के वायुयान से अंजली वापस आई। अंजली के पापा संजय नामदेव ने मोबाइल पर बताया कि यूक्रेन में फंसी बिटिया की चिंता में 10 दिन बहुत कठिनाई में बीते।
विज्ञापन
वो निरंतर उससे संपर्क में रहे। मां रूबी नामदेव ने बताया कि अंजली एनसीसी कैडेट रह चुकी है। इसलिए वह इस तरह की परिस्थितियों में भी अपना और परिवार के सभी सदस्यों का मनोबल बनाए रखा। हमें अपनी बेटी पर गर्व है। खुशी के अवसर पर अंजली के पिता संजय नामदेव ने अपनी बेटी अंजली के हाथों मुख्यमंत्री राहत कोष में तीस हजार रुपये का योगदान दिया। अंजली के चाचा संतोष नामदेव ने भी भतीजी के सकुशल लौटने पर खुशी जताई।
विज्ञापन