{"_id":"675dcc3afbb01826cb0e5326","slug":"dap-rake-arrived-found-1300-metric-tons-of-fertilizer-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-125776-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीएपी की रैक आई, मिली 1300 मीट्रिक टन खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीएपी की रैक आई, मिली 1300 मीट्रिक टन खाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साधन सहकारी समिति की मांग पर रबी की फसल के लिए पारादीप से एक और डीएपी की रैक ललितपुर पहुंच गई है। आधी रैक डीएपी ललितपुर के लिए दी गई है, जबकि आधी रैक में यूरिया आई है। अब समितियों पर डीएपी पहुंचाई जा रही है।
रबी की बची हुई फसल की बोआई की जा रही है। खाद की कमी से बोआई प्रभावित थी। किसान खाद के लिए परेशान थे। पारादीप से डीएपी की एक रैक मंगाई गई, जो शनिवार सुबह ललितपुर रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम पर पहुंची। इसमें आधी रैक यानि 21 डिब्बों में 1300 मीट्रिक टन डीएपी लाई गई, जिसे ट्रकों के माध्यम से उतरवाया गया और समितियों के गोदामों पर पहुंचाया गया। समितियों पर अब किसानों के लिए खाद का वितरण कराया जाएगा।
इस बार साधन सहकारी समितियों पर 8,518 मीट्रिक टन डीएपी का लक्ष्य था, जिसके मुकाबले अब तक 7,471 मीट्रिक टन डीएपी का वितरण हो चुका है, जबकि 1047 मीट्रिक टन डीएपी की और आवश्यकता थी। अब जनपद के लिए 1300 मीट्रिक टन डीएपी मिल गई है और समितियों पर खाद का संकट खत्म हो गया है।
विज्ञापन
0000
-डीएपी की एक रैक शनिवार को आ गई है, इसमें से आधी रैक में 1300 मीट्रिक टन डीएपी ललितपुर के लिए उपलब्ध कराई गई है।
-अर्विन मिहिर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।