{"_id":"673a512c8f937ac89e0ba276","slug":"dap-and-urea-being-taken-to-mp-caught-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-124248-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एमपी ले जाई जा रही डीएपी और यूरिया पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एमपी ले जाई जा रही डीएपी और यूरिया पकड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी डीएपी व यूरिया की बोरियों को जब्त किया है।
15 नवंबर को चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी 48 बोरी डीएपी और 21 बोरी यूरिया पकड़ी गई। ट्रैक्टर पर मौजूद मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ अंतर्गत थाना बड़ागांव के राशनखेड़ा निवासी दयाराम अहिरवार व गोवर्धन अहिरवार उर्वरक से संबंधित अभिलेख, पीओएस मशीन की रसीद एवं बिल नहीं दिखा सके। दोनों ने बताया कि खाद टीकमगढ़ रोड महरौनी से ले आ रहे हैं, लेकिन दुकान का नाम नहीं बताया। इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद दोनों को सौजना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर विभाग ने जांच शुरू कर दी है
।