फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   damfar ki takkar se scoty savar ki mot

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Sat, 03 Oct 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
damfar ki takkar se scoty savar ki mot
हादसे में युवक की मौत। - फोटो : ???? ????
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मन्नू पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर एक डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के जिला सागर अंतर्गत ग्राम रेहली निवासी घनश्याम (38) पुत्र महेश शुक्रवार को सुबह गाड़ी से रेहली से तालबेहट के पहले जमालपुर जा रहा था। उसके साथ उसका भांजा दूसरी मोटरसाइकिल से चल रहा था। घनश्याम अभी शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना कोतवाली अंतर्गत मन्नू पेट्रोल पंप के आगे चंदेरा के हाईवे पर बने कट के पास पहुंचा था कि अचानक से झांसी की ओर से आ रहा डंपर हाईवे के कट से गाड़ी निकालकर शहर की ओर जाने लगा, जिसकी टक्कर से लूना सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार भांजा उसे जिला चिकित्सालय में उपचार को ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी एक बहन भी है। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed