फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dam water supply crisis, farmer anxious

नहर का पानी न मिलने से किसान परेशान

Thu, 12 Mar 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
dam water supply crisis, farmer anxious
कैप्सन- नहर से पानी न मिलने से परेशान किसान - फोटो : TALDEHATE
नत्थीखेड़ा/तालबेहट। ग्राम पूराविरधा और नत्थीखेड़ा क्षेत्र में नहर का पानी नहीं मिलने से वहां के किसान परेशान हैं। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की है। विकासखंड तालबेहट के ग्राम पूराकलां, पूराविरधा क्षेत्र के किसानों को शहजाद बांध और ग्राम बिजरौठा, सेरवासकलां और कड़ेसराकलां के किसानों को राजघाट बांध से सिंचाई के लिए पानी मिलता है। शहजाद बांध से निकली नहरों से बारी-बारी से पहले ग्राम पूराकलां और फिर ग्राम पूराविरधा क्षेत्र के किसानों को पानी दिया जाता है। ग्राम पूराविरधा, नत्थीखेड़ा क्षेत्र के किसानों का आरोप है कि छह मार्च को क्षेत्र की नहरों में पानी आना था, परंतु पांच दिन बाद भी अब तक एक बूंद पानी नहीं आया, जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों ने नहर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन पर राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जालम, हरीराम, चिप्पा अहिरवार, सोहन, जसवंत, पूरन, दीपचंद्र, धनीराम, रामेश्वर, रामस्वरूप, सतीश के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed