फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   daloil salt will be distributed for free till holi

हर गरीब को मिलेगा नि:शुल्क दोगुना अनाज- रामरतन

Mon, 13 Dec 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
daloil salt will be distributed for free till holi
मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम में महिला को राशन देते सदर विधायक रामरतन कुशवाह व अन्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में रविवार को राशन वितरण महाअभियान के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद स्तर पर निशुल्क राशन वितरण किया गया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि गरीबों को होली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब इस योजना के तहत गरीबों को दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जा रहा है।
सदर विधायक के अनुसार 266978 राशनकार्ड के 949179 लाभार्थियों को 528 सरकारी राशन वितरण की दुकानों के माध्यम से दोगुना राशन वितरण शुरू कर दिया गया है। पात्र लाभार्थियों को एक यूनिट पर अब दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा। अभी तक एक यूनिट पर सरकार पांच किलो राशन मुफ्त देती थी। अंत्योदय कार्ड धारकों को योगी सरकार दोगुनी मात्रा में राशन उपलब्ध कराएगी। अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो राशन सरकार की ओर से मुक्त दिया जाता था अब इसकी मात्रा दोगुना कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि अब हर गरीब को हम तेल, दाल, नमक व चीनी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिर भी राशन वितरण में कोई भी शिकायत हो तो उपभोक्ता आपूर्ति विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस मौके पर जिला मीडिया सहसंयोजक सम्राट राजा,राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, कैलाश निरंजन जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीकांत कुशवाहा उपसभापति कॉआपरेटिव बैंक, रमेश लोधी पूर्व जिलाध्यक्ष, हरिओम निरंजन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, जिला महामंत्रीगण महेश श्रीवास्तव, वंशीधर श्रीवास, बलराम लोधी, उपाध्यक्षगण बसन्ती लारिया, हरिश्चंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दुकानों पर जाकर लोगों को खाद्य सामग्री बांटी
महरौनी। भाजपा नेता चंद्र शेखर पंथ ने ग्राम कल्याणपुरा में खाद्यान्न वितरित किया, इस किट खाद्यान्न के साथ एक लीटर खाद्य तेल, एक किलो चना, एक किलो नमक था। इस मौके पर पूर्व प्रधान ऊदल सिंह लोधी, आदित्य नारायण तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे। महरौनी में मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सेंगर के नेतृत्व में खाद्यान्न वितरित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र तिवारी, दीपक सिंघई, मोना तिवारी, पुष्पम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी ने बंटवाया खाद्यान्न
जाखलौन/पाली। कस्बा जाखलौन किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह बुंदेला, आत्माराम उपाध्याय, राजू राजा, ग्राम प्रधान केरा देवी व नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह रोजगार सेवक अग्रेश शर्मा, लेखपाल अशोक कुमार, अभय कुमार जैन, रमेश कुमार, शहादत खान, जगदीश झा, शालू अली, विनोद, संतोष कुशवाहा, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
पाली में कस्बा के हजारिया स्थित सरकारी राशन की दुकान पर रविवार को खाद्यान्न वितरण भाजपा नेता सुनील नामदेव ने किया। इस दौरान कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed