फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dabra youths were cheated of Rs 5 lakh each in the name of railway jobs

Lalitpur News: रेलवे में नौकरी के नाम पर डबरा के युवकों से ठगे पांच-पांच लाख

Fri, 29 Aug 2025 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Dabra youths were cheated of Rs 5 lakh each in the name of railway jobs
झांसी। रेलवे में ग्रुप डी के तहत नौकरी लगवाने के नाम पर डबरा के दो युवकों से पांच-पांच लाख रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं, वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर बुलाकर फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए। इस संबंध में डबरा कोतवाली में झांसी के शातिर सहित दो ठगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




डबरा की दीदार कॉलोनी निवासी मनीष रावत ने पुलिस को बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। उसके घर के पास ही दोस्त शिवम बंजारा रहता है। मनीष ने बताया कि करीब 10 माह पहले शिवम बंजारा ने बताया कि उसकी नौकरी रेलवे में ग्रुप डी में लग गई है। उसने आई कार्ड भी दिखाया। साथ ही कहा कि वह उसकी नौकरी भी लगवा देगा। शिवम का संपर्क रवि तिवारी उर्फ राहुल चौहान निवासी देहरादून से हुआ था। इसके लिए शिवम ने 4.80 लाख रुपये दिए थे। मनीष ने भी रवि से मुलाकात की। 21 दिसंबर 2024 को 5 लाख रुपये लेकर उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर नियुक्ति पत्र दिया। रवि के साथ ही झांसी का रहने वाला सिद्धांत यादव भी मिला। इसके बाद दोनों ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर मिले। कहा कि नियुक्ति पत्र व कार्ड मेल से पहुंचेगा। इसके बाद दोनों चीजें उससे ले लीं। दोनों से दस लाख रुपये लेने के बाद सिद्धांत और रवि के मोबाइल बंद हो गए। जब उनके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह दोनों डबरा के अभिषेक बंजारा, प्रदीप पवइयां निवासी ग्वालियर से भी पांच पांच लाख रुपये ले चुके हैं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने झांसी के सिद्धांत और देहरादून के राहुल चौहान के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed