{"_id":"62ff4450273c6a3bf225bb48","slug":"dabang-people-beat-up-barber-with-sticks-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: दबंगों ने नाई को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल, भाई-बहन ने सुनाई बर्बरता की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: दबंगों ने नाई को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल, भाई-बहन ने सुनाई बर्बरता की दास्तां
Fri, 19 Aug 2022 01:35 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:35 PM IST
सार
जानकारी मिलते ही पीड़ित की बहन ने वहां पहुंचकर भाई को बचाने का प्रयास किया और लोगों से पुलिस को बुलाने की गुहार भी लगाई। मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन
दबंगों ने नाई को लाठियों से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना जखौरा अंतर्गत कस्बा बांसी में एक दबंग ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक नाई की लाठियों व लातों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
कस्बा बांसी के गोविंदपुर निवासी राजेश सेन हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास हेयर कटिंग की दुकान किराए पर लिए हुए है। वहीं पास में ही एक चाय की दुकान भी है। यहां एक दबंग व्यक्ति ने उक्त नाई से सड़क किनारे मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित के भाई राम नरेश ने बताया कि 17 अगस्त को करीब चार बजे वह बहन को लेकर सोजना से आ रहा था। इसी दौरान दो दबंग उसके भाई राजेश के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने व उसकी बहन ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वो पीटते रहे। घटना की जानकारी मिलने पर बांसी चौकी प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन