{"_id":"6af9faf7fc1a932d600c2804","slug":"cylinders-of-36000-ujjwala-yojana-beneficiaries-are-empty-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-166781-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: उज्ज्वला योजना के 36 हजार लाभार्थियों के सिलिंडर खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: उज्ज्वला योजना के 36 हजार लाभार्थियों के सिलिंडर खाली
विज्ञापन
चूल्हे पर खाना बनाती लाभार्थी सहरिया परिवार की महिला। संवाद
फोटो-12
विभागीय अफसर बोले, 31 दिसंबर से पहले कराएं ई-केवाईसी , फिर मिलेगी रिफिल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के करीब 36,145 लाभार्थियों को आज भी मुफ्त अथवा भुगतान कर गैस सिलिंडर (रिफिल) नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। इनमें बड़ी संख्या में सहरिया आदिवासी परिवार शामिल है। विभागीय अफसरों का कहना है कि इन उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है जिससे उन्हें सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 31 दिसंबर तक ऐसे उपभोक्ता ई-केवाईसी करा लें तो उन्हें गैस सिलिंडर आसानी से मिलने लगेगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लागू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य यह था कि लोग धुएं से बचें और घर पर गैस आ जाने से लाखों पेड़ का कटान बचे। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। लेकिन ज़िले के विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत कपासी की आदिवासी महिलाओं का कहना है कि वो इस योजना से एक बार ही कनेक्शन पर सिलिंडर मिला था, इसके बाद इस योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया आज तक किसी भी त्योहार पर सिलिंडर नहीं मिला। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सहरिया आदिवासी परिवारों का कहना है कि उन्हें शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनपद के छह विकास खंडों में दर्जनों गांवों के सहरिया आदिवासी परिवारों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रहीं बुनियादी सुविधाओं की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने से सहरिया आदिवासी परिवारों का जीवन-यापन अभी भी दयनीय स्थिति में है।
00000000000000000000000
बोले लाभार्थी
फोटो-14
मुझे उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन तो मिल गया लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं भरा जा सका। जिससे चूल्हा पर खाना पकाने को मजबूर हूं।-मुन्नी सहरिया, गांव कपासी
00000000
फोटो-15
.उज्ज्वला योजना से कनेक्शन लेते समय बताया गया था कि साल में दो मुफ्त सिलिंडर मिलेंगे लेकिन अब तक कोई सिलिंडर नहीं मिला, अब रिफिल भी नहीं मिल रही है।-सोमंती सहरिया, गांव महुबाड़ा
विज्ञापन
000000000
फोटो-16
गैस कनेक्शन लेने के बाद जब दोबारा सिलिंडर भरवाने गई तो एजेंसी से मना कर दिया गया। अब हमारा गैस सिलिंडर खाली रखा है, चूल्हे पर खाना बना रही हूं।-रामकली सहरिया, गांव कपासी
0000000
फोटो-17
गैस सिलिंडर के लिए जब भी एजेंसी पर गई तो उसे निराश होकर वापस लौटना पड़ा। एलपीजी सिलिंडर रिफिल सब्सिडी योजना का भी मुझे लाभ नहीं मिला है। ऐसे में मैं चूल्हे पर खाना पकाती हूं।-रामवती सहरिया, गांव कपासी
00000000
फैक्ट फाइल
जनपद में उज्ज्वला कनेक्शन-197353
केवाईसी पूरी हुई-161208
केवाईसी न हो सकी-36145
00000000000000000000000
ग्राहक इन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं ई-केवाईसी
-कंपनी की मोबाइल एप से घर बैठे केवाईसी कर सकते हैं।
-अपनी गैस एजेंसी पर जाकर केवाईसी करा सकते हैं।
-गैस एजेंसी के हॉकर को केवाईसी के लिए बोल सकते हैं।
00000000000
यूपी सरकार की दिवाली योजना अक्तूबर से दिसंबर तक लागू है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक 31 दिसंबर तक अपनी ई-केवाईसी पूरी कर रिफिल ले सकते हैं।-- शिवम सक्सेना, नोडल अधिकारी ई-केवाईसी
0000
जनपद के पात्र उज्ज्वला लाभार्थी जिन्होंने केवाईसी करा लिया है, उन सभी को एलपीजी गैस सिलिंडर रिफिल मिल रही है लेकिन जिन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई है उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।-उमेश चंद्र मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी

यूपी सरकार की दिवाली योजना अक्तूबर से दिसंबर तक लागू है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक 31 दिसंबर तक अपनी ई-केवाईसी पूरी कर रिफिल ले सकते हैं।