{"_id":"6a5941b5d261c9eb260361c1","slug":"cybercriminals-siphoned-off-rs-703-lakh-from-bank-accounts-by-sending-apk-files-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-159745-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाए 7.03 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से उड़ाए 7.03 लाख रुपये
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मोबाइल के व्हाट्सएप नंबर पर एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से 7.03 लाख रुपये निकालकर साइबर फ्राॅड के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन रेलवे स्टेशन के पास निवासी महेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि करीब दो माह पूर्व उसके परिचित के मोबाइल नंबर से उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक एपीके फाइल आई। इसको उन्होंने डाउनलोड किया गया था। इसके बाद उनके बैंक खाता से 4 से 12 जुलाई तक कुल 7,03,000 रुपये गए। जानकारी होने पर वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके साथ साइबर अपराधियों ने ठगी की है। उन्होंने इस घटना की शिकायत उनके द्वारा साईबर क्राइम के वेबसाइट पर भी किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना को लेकर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।