फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Culture preservation is possible only by the awareness of women power: Archana Jain

नारी शक्ति की सजगता से ही संस्कृति संरक्षण : अर्चना जैन

Fri, 07 Mar 2025 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Culture preservation is possible only by the awareness of women power: Archana Jain

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



ललितपुर। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में बृहस्पतिवार को आयोजित अखिल भारतीय महिला सम्मेलन में महिला मंडलों के माध्यम से वैचारिक मंथन किया गया। मुख्य अतिथि रश्मि ऋतु ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों का मूल आधार अहिंसा होता है, वर्तमान में प्रदर्शन की होड़ में वस्त्रों की शुद्धि, समयबद्धता, अनुशासन एवं अनुष्ठान में सादगी का अभाव दिखाई दे रहा है। महिलाएं समाज का दर्पण हैं।

नवागढ़ के निर्देशक ब्रह्मचारी जयकुमार निशांत एवं समिति ने नारी शक्ति के उन्नयन एवं सक्रियता पर आयोजित महिला सम्मेलन में नीति आयोग की सदस्य अर्चना जैन ने कहा कि आज प्रदर्शन की होड़ पुरुषों में कम महिलाओं में ज्यादा हो रही है। हम ही अपने नौनिहालों को आधुनिक शिक्षा के नाम पर अपने से दूर करते हुए संस्कृति से भी दूर कर रहे हैं। यह अक्षम्य अपराध है। इसके प्रति हमें सजग होना पड़ेगा, तभी संस्कृति का संरक्षण संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की सजगता से ही संस्कृति संरक्षण है। रश्मि गोयल ने कहा कि वर्तमान में होने वाली विसंगतियों की जिम्मेदारी हमारी है, यदि हम अपने आप को अनुशासित करें तो समाज में भी अनुशासन दिखाई देगा। नारी शक्ति यदि चाहे तो अपने बच्चों में उन संस्कारों का बीजारोपण कर सकती है, जो उसके जीवन की दिशा एवं दशा को सुनिश्चित करती है।
विज्ञापन




अधिवक्ता रश्मि ऋतु ने कहा कि आज यह भेद करना बड़ा मुश्किल हो गया है कि हमारी बहनें धार्मिक अनुष्ठान में जा रही हैं या किसी शादी समारोह में। हम बहनों का कर्तव्य है हम स्वयं शालीनता के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता दें एवं अपने बच्चों को भी संस्कार, सभ्यता की गरिमा एवं महत्व से अवगत कराएं, जिससे उनका रुझान प्रदर्शन न होकर आत्मदर्शन की ओर हो। इस अवसर पर कामिनी जैन शाहगढ़, आशा जैन बड़ागांव, प्रीति जैन मैनवार, पम्मी बरायठा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के प्रचारमंत्री डॉ. सुनील संचय ने बताया कि राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में विभिन्न स्थानों के महिला मंडलों की दो से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य महिलाएं शामिल हुईं। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़ता हुआ प्रदर्शन, संस्कार विहीन शिक्षा, युवाओं में धर्म के प्रति अरुचि विषय पर महिलाओं ने आज खुलकर विचार रखे। इस मौके पर शशि जैन,किरण जैन, प्रीति जैन, प्रियंका जैन आदि मौजूद रहीं। संचालन संतोष जैन व आभार महामंत्री वीरचंद्र जैन ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed