फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crpf cycle railly welcomed

सीआरपीएफ जवानों की साइकिल यात्रा का सीमा पर किया गया स्वागत

Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
crpf cycle railly welcomed
साइकिल यात्रा कर आए सीआरएफ जवानों का किया गया स्वागत - फोटो : LALITPUR
डोंगरा खुर्द/ललितपुर। अमृत महोत्सव के तहत वंदेमातरम की धुन के साथ साइकिल रैली निकाल रहे सीआरपीएफ जवानों का बृहस्पतिवार को प्रदेश की सीमा पर स्वागत किया गया। जवानों ने अमझरा घाटी पहुंचकर हनुमान जी के दरबार में माथा टेका और अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद रैली जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को साइकिल सवार जवानों ने मध्यप्रदेश से होती हुए उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश किया। अमझरा घाटी पर ग्राम प्रधान नाराहट राजू राजा के साथ बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जवानों का जोरदार स्वागत किया। जवानों ने अमझरा घाटी पहुंचकर सबसे पहले हनुमानजी महराज के दर्शन किए। बताया गया कि अमृत महोत्सव के तहत सीआरपीएफ के करीब 75 जवान साइकिल पर सवार होकर तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश होते हुए 2850 किलोमीटर का सफर कर कन्याकुमारी से दिल्ली तक का सफर तय करेंगे। साइकिल रैली का समापन दो अक्तूबर को दिल्ली स्थित राजघाट पर होगा। साइकिल रैली के दौरान जवान ऐतिहासिक एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों पर जाकर लोगों को आजादी से जुडे अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विक्रम शाह, पुरषोत्तम नारायण, प्रदीप दुबे, विनोद तिवारी, भरत चड्डा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed