फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crowds of people buying fireworks in the firecracker market

Lalitpur News: पटाखा बाजार में आतिशबाजी खरीदने वालों की रही भीड़

Sun, 19 Oct 2025 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Crowds of people buying fireworks in the firecracker market
ललितपुर। दीपावली पर आतिशबाजी खरीदने के लिए चौकाबाग में लगाए गए पटाखा बाजार में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। बच्चों को बटर फ्लाई, डिस्को व्हील, चरखी, स्नेक स्मॉग, गोगो बम लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

चौकाबाग स्थित खुले मैदान में पटाखा की 100 दुकानें लगाई गई हैं। इनके लिए जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। शनिवार से ही इन दुकानों का संचालन प्रारंभ हो गया था। रविवार को पटाखा खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। किसी प्रकार की कोई घटना न हो सके, इसके लिए फायर ब्रिगेड का वाहन तैनात किया गया है। पटाखा दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखे गए हैं। अधिक रोशनी व कम आवाज वाले पटाखे लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ग्रीन पटाखों की भी बिक्री खूब हो रही है। लोगों को सतरंगी फुलझड़ी, मिर्ची बम, माचिस गन, अनार और बम अनार लुभा रहे हैं। साथ ही क्रैकर बम और ड्रोन की तरह हवा में उड़कर रोशनी बिखेरते हुए उड़कर फिर धमाका करने वाले पसंद आ रहे हैं। बाजार में पटाखों की खरीद के लिए महिलाएं भी खूब पहुंच रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed