फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crowd in train going to Mahakumbh is immense, only 515 tickets sold

Lalitpur News: महाकुंभ जाने वाली ट्रेन में भीड़ बेशुमार, टिकट बिके सिर्फ 515

Wed, 22 Jan 2025 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd in train going to Mahakumbh is immense, only 515 tickets sold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाकुंभ में शाही व अमृत स्नान के लिए जाने वाले हजारों लोगों की ललितपुर स्टेशन पर भीड़ जुट रही है। सामान्य दिनों में भी प्रयागराज जाने वाली अधिकांश ट्रेनें फुल चल रही हैं। लेकिन, अब तक स्टेशन पर मात्र 515 टिकटों की ही बिक्री हुई।
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान पहले अमृत और शाही स्नान के समय तीन से चार दिन तक रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में लोग पहुंचे। प्रयागराज जाने वाली सभी ट्रेनें ठसाठस भरी रहीं। यहां तक कि प्लेटफार्म भी फुल था।
विज्ञापन

अन्य दिनों में भी रोजाना सैकड़ों लोग ट्रेनों के माध्यम से महाकुंभ जा रहे हैं। रेलवे ने महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया है। यहां तक कि शाही स्नान व अमृत स्नान के दौरान चार-चार दिन तक भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री भी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, ताज्जुब की बात यह है कि काउंटरों के माध्यम से महाकुंभ प्रारंभ होने से 17 जनवरी तक मात्र 435 और इसके बाद 20 जनवरी तक 80 टिकट ही यात्रियों ने लिया। इस प्रकार 20 जनवरी तक महाकुंभ जाने के लिए मात्र 515 टिकट ही खरीदा गया। हालांकि, बहुत से लोगों ने ऑनलाइन रिजर्वेशन भी कराया, लेकिन स्टेशन पर इतनी भीड़ थी कि कई यात्री रिजर्वेशन होने के बाद भी ट्रेन में नहीं चढ़ सके और उन्हें अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed