फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crops on fire by broken wire

बिजली का तार टूटकर गिरने से फसल जली

Mon, 30 Mar 2020 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
crops on fire by broken wire
ग्राम बरखेरा में बिजली का हाईटेशन तार गिरने से गेहूं की फसल जल गई - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सदर तहसील के अंतर्गत ग्राम बरखेरा में बिजली की हाईटेंशन लाइन की तार टूटकर गेहूं की फसल पर गिर जाने से लगभग एक एकड़ में खड़ी फसल जल गई। किसान रघुनाथ सिंह यादव के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है। अचानक एक तार टूट गया और गेहूं की फसल पर गिरा, जिससे गेहूं की फसल जलने लगी। सूचना पर समाजसेवी किसान नेता धर्मेंद्र सिंह लोधी समेत अन्य लोग पहुंच गए और आग पर पानी डालकर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल जल गई। किसान रघुनाथ सिंह ने बताया कि उसने बैंक से कर्ज लेकर फसल बोई थी। इस वर्ष अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन तार गिरने से फसल जल गई। पीड़ित किसान ने क्षतिपूर्ति की मांग की है। तिलक सिंह नयागावं, सत्येंद्र सिंह, दीपक सिंह, कल्लू भैया, साकूलाल यादव आदि ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। सूचना पर लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। किसान नेता मुकेश कुमार लोधी करमरा ने मांग की है कि किसान का बैंक का कर्ज माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed