फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   crops damaged by over raining,demand relief

अतिवृष्टि से फसलों का हुआ नुकसान, मांगा मुआवजा

Fri, 20 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
crops damaged by over raining,demand relief
kisan.jpg - फोटो : kisan.jpg
पाली। ग्राम पंचायत बंट के किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अतिवृष्टि के कारण उनके खेतों की फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने खेतों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्राम बंट में अतिवृष्टि के कारण अधिकांश खेतों में खड़ी खरीफ की फसल नष्ट हो गई है, जिसके कारण किसान बर्बादी के कगार पर हैं। किसानों ने बैंक और साहूकारों से कर्ज लेकर अपने व परिवार के भरण पोषण के लिए फसल बोई हुई थी, जो नष्ट होने के कारण वह लोग पलायन करने को मजबूर हैं। किसानों ने नष्ट हो चुकी फसल की जांच कराकर मुआवजा व बीमा दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर प्रधान बेबी राजा जितेंद्र यादव, अभय कांत, सियाराम, खुशी लाल प्रजापति, हरगोविंद कुशवाहा, पहलवान संजीव रावत, बारेलाल जवाहर, किशोर कुमार, अजय यादव, कोमल, दीपू, विनोद, जसराज, सुनील कुमार, जय राम, अमृत सिंह पटेल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed