फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crop insurance of more than two lakh farmers still could not be done

Lalitpur News: दो लाख से अधिक किसानों का अब भी नहीं हो सका फसल बीमा

Sat, 02 Aug 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crop insurance of more than two lakh farmers still could not be done
- सर्वर हुआ डाउन... किसान नहीं करा पाएं बीमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा/ललितपुर। कृषि विभाग के अंतर्गत फसल बीमा कंपनी का पोर्टल नहीं चलने के कारण किसानों को बीमा कराने में परेशानी हो रही है। किसान जनसेवा केंद्रों पर बीमा कराने के लिए वे कई दिनों से भटक रहे हैं। सर्वर ठप होने से अब भी जिले में दो लाख से अधिक किसानों के बीमा नहीं हो सके हैं।
कृषि विभाग के अंतर्गत जनपद में 2.96 लाख किसान पंजीकृत हैं, जिनके खरीफ की फसल का बीमा कराया जा रहा है। इनमें ऋणी और गैर ऋणी सभी प्रकार के किसानों का बीमा कराया जाता है। बीते एक माह से बीमा कंपनियों द्वारा बीमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके तहत अब तक मात्र 79,178 हजार किसानों के ही बीमा के आवेदन हो सके हैं, जबकि सर्वर डाउन होने, पोर्टल बंद होने के कारण बाकी किसान बीमा कराने के लिए जनसेवा केंद्रों पर भटक रहे हैं। ऐसे में अभी भी दो लाख से अधिक किसानों के बीमा नहीं हो सके हैं। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा बीमा कंपनी का पोर्टल व सर्वर की समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि किसान फसल बीमा करा सकें और उन्हें लाभ मिल सकें।
विज्ञापन


-------
फोटो-14
कैप्सन-दीपचंद पिपरिया।
हम लगातार तीन दिन से जनसेवा केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बीमा कंपनी का सर्वर नहीं चलने के कारण हमारा बीमा नहीं हो पाया है। -दीपचंद पिपरिया, डोंगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फोटो-15
कैप्सन- मुकेश कुमार लोधी।
बिरधा क्षेत्र से अधिकांश किसानों का बीमा नहीं हो पाया है, बीमा कंपनी ने समय सीमा तो बढ़ा दी है, लेकिन पोर्टल खुलने के लिए भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

-मुकेश कुमार लोधी, किसान, करमरा

------------
14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा
ललितपुर। कृषि विभाग में दो लाख 96 हजार किसान पंजीकृत हैं। बीते कुछ दिनों से पोर्टल बंद होने और सर्वर नहीं आने के कारण दो लाख से अधिक किसान अब तक फसल बीमा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। इसके संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यालय तक पत्राचार किया गया। जिसको देखते हुए अब शासन ने फसल बीमा कराने के लिए 14 अगस्त तक मौका दिया है। यह जानकारी उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed