{"_id":"611022e98ebc3e759540c454","slug":"crop-eating-the-street-cows-lalitpur-news-jhs201482717","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में फसल चरने के लिए छोड़ रहे जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में फसल चरने के लिए छोड़ रहे जानवर
विज्ञापन
ग्राम कारीटोरन में किसानों ने खेतों में छोड़े जानवर
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में फसल चरने के लिए छोड़ रहे जानवर
कारीटोरन/ललितपुर। खेतों में खराब हुई फसल से ना उम्मीद किसानों ने अपने जानवरों को चराने के लिए छोड़ दिया है। किसानों का कहना है कि खेतों में फसल कम घास ज्यादा दिखाई दे रही है। इसमें लागत निकलना भी मुश्किल हो गई थी। जिस कारण जानवरों को छोड़ा है।
जिले में करीब एक सप्ताह तक लगातार बारिश हुई है। इस दौरान खेतों में पानी भरा रहा। इससे खेतों में खड़ी फसल सड़ गई, साथ ही जो बची रही, उसे घास ने घेर लिया। वर्तमान में खेतों में इक्का-दुक्का फसल के पौधे दिख रहे हैं तो वहीं घास बड़ी-बड़ी नजर आ रही है। ब्लॉक बार के ग्राम कारीटोरन में बारिश से खेतों में उड़द की फसल खराब हो गई है। इससे किसानों ने फसल की उम्मीद छोड़ दी है।
कुछ किसान खुद ही खेतों में खराब फसल को चरा रहे हैं तो कुछ दूसरे गांव के लोग अपने जानवरों को चरा रहे हैं। अभी भी खेतों में बारिश का पानी भरा हुआ है। किसानों का कहना है कि करीब पंद्रह दिन तक आसमान साफ नहीं हुआ, जिससे खेतों में भरा पानी सूख नहीं पाया। यही नुकसान की वजह बनी। कुछ किसानों का कहना है कि यदि खेतों में भरे पानी के बीच जानवर आते-जाते रहे तो इससे खेत खराब हो जाएंगे और रबी सीजन में इनकी जुताई भी मुश्किल हो जाएगी।