फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Crop caught fire due to spark from electric wire

Lalitpur News: बिजली के तार से निकली चिंगारी से फसल में लगी आग

Sat, 30 Mar 2024 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Crop caught fire due to spark from electric wire
बांसी (ललितपुर)। शुक्रवार शाम को तेज हवा से बिजली के तार पर एक पेड़ गिर गया। इससे निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

खरखरी नदी के पास शिवलाल रैकवार, मदन रैकवार, रामसेवक रैकवार व सूरज रैकवार ने गेहूं की फसल बोई है। फसल पूरी तरह पककर है। इसकी कटाई की तैयारियां चल रही थी कि शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे तेज हवाएं चलीं। इससे पास से निकले बिजली के तार पर पेड़ गिर गया। तारों के टकराने से चिंगारी निकलकर फसल पर आ गई और आग लग गई। कुछ खड़ी व कुछ कटी पड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगते देख आस-पास के किसान एकत्रित हो गए और किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed