{"_id":"640cd057642560cfd70eb884","slug":"crocodile-reached-farmer-s-field-panic-in-the-village-lalitpur-news-jhs24049762-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: किसान के खेत में पहुंचा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: किसान के खेत में पहुंचा मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत ग्राम रजौरा में शनिवार की दोपहर एक किसान के गेहूं के खेत में मगरमच्छ पहुंचा। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ खेत में होने की सूचना दी। जिस पर शाम को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने की कवायद शुरू की।
शनिवार की दोपहर करीब 3.30 बजे तहसील पाली अंतर्गत ग्राम रजौरा निवासी कुछ ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे। अभी वह लोग रामचरण चौरसिया के खेत में ही पहुंचे थे। तभी उन्हें खेत में खड़ी गेहूं की फसल में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। जोकि करीब आठ फुट लंबा और विशाल था। खेत में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना वन विभाग व डायल-112 को दी गई। वहीं मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम का इंतजार करने लगे। इस बीच गांव के लोग मगरमच्छ को देखने जुटे रहे।
शाम को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी थी। ग्रामीणों ने संभावना जताई कि मगरमच्छ बरसात के दिनों में घुंसी नदी में किसी नदी या बांध से आया होगा। जोकि अब घुंसी नदी में पानी कम होने के कारण विचरण करता हुआ इस क्षेत्र में विचरण करते आ गया है। सामाजिक वानिकी की प्रभागीय निदेशक दीक्षा भंडारी ने बताया कि सामाजिक तहसील पाली के ग्राम रजौरा में गेहूं के खेत में मगरमच्छ होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास टीम के द्वारा किया जा रहा है।