{"_id":"64b4400e168a63f40c0559b4","slug":"crocodile-came-in-the-drain-hunting-animals-taldehate-news-c-131-1-sjhs1010-953-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नाले में आया मगरमच्छ, कर रहा जानवरों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नाले में आया मगरमच्छ, कर रहा जानवरों का शिकार
Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
किसान और पशुपालक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशुपरा के नाले में मगरमच्छ आने से पशुपालक और किसान परेशान हैं। मगरमच्छ पशुओं काे अपना निशाना बना रहा है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मगरमच्छ को पकड़वा कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है।
बारिश होने से क्षेत्र में बांधों, तालाबों, पोखरों और कुओं में पानी का स्तर बढ़ गया है। ऐसे में गनेशुपरा में बारियापुरा के पास बने नाले में एक बड़ा मगरमच्छ आ गया है। किसानों ने बताया कि मगरमच्छ ने कई जानवरों को अपना शिकार बना लिया है। इससे आसपास के पशुपालकों एवं किसानों में काफी दहशत है।
गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रघुराज यादव ने कहना है कि एक वर्ष पूर्व वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने आई थी। लेकिन, मगरमच्छ नाले में लगी घास में छिप गया था, इससे टीम उसे नहीं पकड़ पाई। पानी का स्तर बढ़ने पर वही मगरमच्छ फिर से बाहर निकल आया है। वहीं नाले के समीप रहने वाले शंकर रैकवार ने बताया कि तीन दिन पूर्व मगरमच्छ ने उनकी एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। उन्होंने कहा कि मगरमच्छ को पकड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन
इस संबंध में किसी ने अभी तक अवगत नहीं कराया। नाले के आसपास के लोग सचेत रहें। वन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।-श्रीराम यादव, एसडीएम तालबेहट