{"_id":"7a77975b45aa0dac19782f51c04871ad","slug":"woman-s-body-found-in-dam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बांध में मिला युवती का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांध में मिला युवती का शव
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहजाद बांध से पनया नाले के समीप कुछ किसानों ने सुबह एक युवती का शव भराव क्षेत्र में उतराता देखा। इसके बाद आसपास के किसान भय के चलते वहां से भाग गए। बांध के पानी में युवती का शव पूरे दिन उतराता रहा। मृतका की उम्र लगभग बीस वर्ष है। युवती के दाहिने पैर एवं बाए हाथ में काला धागा बंधा हुआ है। मृतका के शरीर पर चोटों के निशान है। इस संबंध में जब थानाध्यक्ष बार से घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी से कई बार उनके सीयूजी मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया परन्तु समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका।