फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman raped, bondage

बंधक बनाकर एक माह तक बलात्कार

Sat, 02 Jul 2016 12:26 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 02 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
woman raped, bondage
क्राइम - फोटो : demo pic
ललितपुर (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश मजदूरी के लिए गई स्थानीय एक मुहल्ला निवासी सहरिया महिला को बंधक बनाकर एक माह तक बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, आरोपी उसके दोनों बच्चों को बंधक बनाकर मजदूरी करा रहे हैं। आरोपी के चंगुल से बचकर आई महिला ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों बच्चों की तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन



पीड़िता ने एसपी मोहम्मद इमरान खान को बताया कि वह विगत फरवरी में अपने रिश्तेदार के साथ मध्य प्रदेश के जिला सकरावा के थाना सिकंदरपुर कस्बा वसतपुरा में ठेकेदार के पास मजदूरी करने के लिए गए थे। वह अपने साथ 14 वर्षीय पुत्र व 10 वर्षीय पुत्री को भी ले गई थी। ठेकेदार ने तीन माह तक उसकी मजदूरी के रुपये नहीं दिए, जब महिला ने रुपयों के लिए जिद की तो वह एक अन्य व्यक्ति के पास रुपये दिलाने की बात कहकर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि उस व्यक्ति ने उसके दोनों नाबालिग बच्चों और उसे बंधक बना लिया और एक माह तक उसके के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर आई है, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों बच्चों को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed