{"_id":"592b37f34f1c1bed14bdb20e","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
fasi, lalitpur news
- फोटो : demo
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
ललितपुर। शहर कोतवाली के बिरधा चौकी अंतर्गत सतरवांस गांव में ससुराल से लौटकर आई युवती
सुमन पत्नी करतार कुशवाहा पुत्री रामकिशन ने मायके में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमन के चाचा भगोली ने बताया कि सुमन की तीन महीने पहले ही शादी जखौरा थानांतर्गत मिनौरा गांव में हुई थी। अभी तीन दिन पहले ही वह लौटकर मायके आई थी। रविवार की सुबह छह बजे सभी लोग घर से बाहर चले गए थे। सुमन घर में बने एक कच्चे कमरे में सो रही थी और उसकी दादी हल्की बहू बगल के कमरे में सो रही थी। सुमन के फांसी लगाने पर छटपटाने और चीख की आवाज सुन पहुंची दादी ने सुमन को फांसी पर लटकते देखा। इसके बाद उन्होंने परिजनों को आवाज दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।