फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Trk- loading van collision , the driver referred to Jhansi

ट्रक- लोडिंग वैन में टक्कर, चालक झांसी रेफर

Sun, 13 Sep 2015 12:22 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
मसौरा खुर्द/ ललितपुर। नेशनल हाइवे स्थित मसौरा बैरियर से पहले ओवरटेक के चक्कर में एक ट्रक व लोडिंग वैन की आमने- सामने टक्कर हो गई। इसमें वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को झांसी रेफर कर दिया गया तथा एक अन्य सहायक का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया जा रहा है।
विज्ञापन



ग्राम भैंसाई स्थित एक गैस एजेंसी की लोडिंग वैन खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी की ओर जा रही थी। (यूपी 94 टी 2694) लोडिंग वैन को आजादपुरा निवासी रविपाल (27) पुत्र किशनलाल चला रहा था। उसके बगल में पवन पाल पुत्र अमर सिंह निवासी आजादपुरा बैठा हुआ था। शाम करीब पांच बजे लोडिंग नगर से खाली सिलेंडर लेकर भैंसाई स्थित एजेंसी की ओर चल दी। नेशनल हाइवे पर वह बायीं ओर के स्थान पर दायीं ओर चल रही थी। गलत साइड चलने के कारण वैन मसौरा बैरियर से पहले राय कालोनी के सामने पहुंची थी कि सागर की ओर से आ रहे ट्रक (टीपीबी 12 एल 7947) वैन को ओवरटेक करने के चक्कर में टकरा गया। लोडिंग वैन व ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक रविपाल लोडिंग वैन में ही बुरी तरह फंस गया, जिसको राहगीरों ने बमुश्किल खींचकर बाहर निकाला। रविपाल के सिर व आंख में गंभीर चोटें आईं। वहीं, सहयोगी पवन पाल भी घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस की सहायता से जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए पहुंचाया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रविपाल की हालत में सुधार नहीं होने से झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन



टूटकर गिरी बॉडी
दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण ट्रक व लोडिंग वैन की जोरदार टक्कर हुई। इसमें ट्रक के बाहरी हिस्सों को भले ही बहुत कम नुकसान पहुंचा है, लेकिन वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बगल की बाडी भी टूटकर गिर गई। खाली सिलेंडर भी नेशनल हाइवे से गिरकर खेतों में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed