{"_id":"58067bb24f1c1b9f1b703507","slug":"traders-remained-a-headache-for-police-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी लूट की घटना पुलिस के लिए बनी सिर दर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी लूट की घटना पुलिस के लिए बनी सिर दर्द
Wed, 19 Oct 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime lalitpur
- फोटो : demo pic
Link Copied
विगत 14 अक्टूबर की देर रात स्थानीय इलाइट चौराहे के पास खाद्य व सीमेंट व्यापारी अनिल कुमार जैन के साथ हुई 25 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। इस संबंध में झांसी डीआईजी सरद सचान ने जनपद आकर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से मामले प्रगति समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी की समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया है। प्रथम टीम का प्रभारी सदर क्षेत्राधिकारी बल्देव सिंह खनेडा को, द्वितीय टीम का प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अजय पाल सिंह व तृतीय टीम का प्रभारी स्वाट टीम प्रभारी देवी सिंह को बनाया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कुछ महत्पूर्ण बिंदूओं पर गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि व्यापारी के परिवार, पड़ौसी व दुकान पर काम करने वाले समस्त कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ करें व सभी को मोबाइल नंबर सर्वेलांइस पर लगवाए और व्यापारी के दुश्मनों, पुरानी रंजिश व व्यापार में विरोधियों को चिह्नित करके सभी पर नजर बनाए रखें, शहर के पुराने बदमाशों व विगत तीन-चार वर्षों में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर सख्ती से पूंछताछ करें और सीमावंर्ती जनपदों के थानों से क्षेत्रीय बदमाशों की जानकारी जुटाऐं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।